
चारभुजा कोटड़ी में 11 दिसंबर को होगा चतुर्थ जाट सामूहिक विवाह, पोस्टर का विमोचन कर 51 जोड़ों का रखा लक्ष्य
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा बनेड़ा)! सकल जाट समाज द्वारा राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में आगामी 11 दिसंबर 2026 को श्री चारभुजा कोटड़ी में चतुर्थ जाट सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। विवाह सम्मेलन की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर रविवार को जाट धर्मशाला, कोटड़ी में जिलाध्यक्ष देवबक्ष ढाबरढीमा की अध्यक्षता में समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। बैठक स्थल पर ही मौके पर 5 जोड़ों का पंजीयन भी संपन्न हुआ। उपस्थित समाजजनों ने इस सम्मेलन में 51 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसे ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग करने का संकल्प लिया।
जाट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरज भदाला ने कर्मचारी संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए आयोजन को भव्य स्वरूप देने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री शोभाराम तोगड़ा ने समाजबंधुओं से समय रहते अधिकाधिक जोड़ों का पंजीयन कराने की अपील की।
बैठक में शंकर लाल कुड़ी, रामधन थरोदा, कन्हैया लाल भदाला, भवानी राम नागा, नंद राम मंडा, देवीलाल गुलरिया, नारायण लाल जीजवाड़िया, सांवरलाल गोदारा, हरिशंकर धायल, मोहनलाल नागा, देवीलाल नागा, बद्री लाल, धन्नालाल, जीतू रणवा, शंभू लाल धायल, भेरू लाल भदाला, भेरू लाल लालरिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।








Users Today : 2