
उदयपुर ! “जय जवान-जय किसान”नारा देश की शक्ति का मूल मंत्र है: डॉ.भटनागर
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा उदयपुर की ओर से राष्ट्र गौरव, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के उपलक्ष में यहां शास्त्री सर्कल स्थित शास्त्री जी की मूर्ति स्थल पर पुष्पमाला अर्पण एवं “देश के लिए जिये लाल बहादुर शास्त्री” विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
अध्यक्षता करते हुए महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज भटनागर ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। ‘जय जवान – जय किसान’ का उनका नारा आज भी देश की शक्ति का मूलमंत्र है।
महामंत्री मनीष भटनागर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना कुलश्रेष्ठ,संरक्षक डॉ. राजकुमार कुलश्रेष्ठ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार माथुर महासभा की राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सचिव अंबा माथुर,महासभा की डॉ. संगीता भटनागर एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।








Users Today : 14