


भीलवाड़ा (मुकेश व्यास)! जहाजपुर के पंडेर गांव में रात कुम्हारों के मंदिर के सामने रामप्रसाद, हीरालाल कुम्हार के मकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण व नगदी चुरा कर ले गए ,आभूषण लगभग 5 लाख से अधिक के करीब बताए जा रहे है , मकान मालिक अपने रिश्तेदार के यहां गए थे, ,पीछे से चोरों में मौके का फायदा उठाकर चोरी का अंजाम दिया ! सुबह पड़ोसियों द्वारा मकान मालिक को फोन कर जानकारी दी गई साथ ही मोहल्ले के विष्णु गोपाल सेन और बाबू सत्यनारायण सेन दोनों की मोटरसाइकिल भी ले गए, सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची मौका निरीक्षण किया वह चोरों को जल्दी पकड़ने का ग्राम वासियों को आश्वासन दिया!








Users Today : 13