Home » मावली » महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

Oplus_16908288

मावली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वावधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखवाड़ा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के माध्यम से सर्वधर्म समभाव, शांति, सद्भाव एवं मानव सेवा का संदेश दिया गया।
स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि स्थानीय संघ क्षेत्र के स्काउट्स, गाइड्स, स्काउटर एवं गाइडर ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान एवं स्वच्छता कार्य किया गया। प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं कर्मशीलता को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रामू राम, महेंद्र सिंह राव, रजत प्रकाश सिंह, केवल राम गाडरी, फतेह लाल डांगी, संतोष बुनकर, कविता कुमारी सहित स्थानीय संघ क्षेत्र के स्काउट्स, गाइड्स, स्काउटर, गाइडर एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment