
मावली ! मावली क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचडा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती राजस्थान सरकार के आदेशा अनुसार बड़े हर्ष उल्लास से मनाई गई प्रधानाचार्य आलोक भारतीय ने बताया की दोनों महान पुरुषों की जयंती से हमें सत्य अहिंसा ईमानदारी धैर्य तथा समाज सुधार में अहम भूमिका की शिक्षा मिलती है इसलिए उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हमें भारत देश का विकास करना है प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने भारत माता की जय घोष के साथ महान पुरुषों के बताए हुए आदर्श शिक्षा मार्गदर्शन पर चलकर हम शिक्षा से संस्कारवान बनकर अनुशासन में रहकर बच्चों की अभिव्यक्ति खोज, बाल केंद्रित शिक्षा, मातृ भाषा में समन्वय स्थापित कर सकते है सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए बच्चों को सभी महान पुरुषों की जीवनी को अपने जीवन में उताकर विकसित भारत का सपना पूरा करना चाहिए इस उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले बाल गोपाल को शिक्षक नेता देशबंधु और प्रीति कौर द्वारा पेन वितरित किए गए सभी स्टाफ गण विद्यालय परिवार द्वारा स्वच्छता अभियान भारत को लेकर स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बनाया जाए और संकल्प लेकर कहा की हमारा स्वच्छ भारत ही विकास शील देश है सभी बच्चों ने महान पुरुषों के ऊपर अपने मन की बात और अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई इस दौरान प्रधानाचार्य आलोक भारतीय शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ,लाड कुंवर चौहान ,लीला खटीक ,सुनीता मीणा, लहरी लाल जाट ,फतेह लाल यादव ,राहुल नुवाल, सुनील अटल ,कालू सिंह राजपूत ,राजेश कुमार सालवी ,काजल श्रीमाली ,रक्षा वर्मा ,देवीलाल जाट ,महेश कुमार लूनिया, प्रीति कौर ,राधेश्याम जाट, प्रीतम आदि विद्यालय परिवार उपस्थित रहा संचालन लहरी लाल जाट द्वारा किया गया!








Users Today : 14