Home » भींडर » राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की प्रेरणा से स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की प्रेरणा से स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित

Oplus_16908288

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मदनपुरा भीण्डर में दो अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल ने की मुख्य अतिथि राजेश्वर चौबीसा विशिष्ट अतिथि शिक्षक जगदीश मेनारिया सीमा सोनी एवं पूजा चौबीसा थे । छात्र छात्राओं ने विद्यालय में साफ सफाई करके श्रमदान किया।विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन समुदाय जागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा दोनों महा पुरुषो की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया। छात्रों ने गांधी जी के प्रिय भजन *वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जानी रे*  प्रस्तुत किया । विद्यालय में *बगिया के फूल* नाम कार्यक्रम के तहत कविता भाषण गीत प्रस्तुत करने पर बालकों को शिक्षण स्टेशनरी देकर पुरस्कृत किया
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अम्बा लाल चौबीसा सावन ने किया!

Leave a Comment