भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा – नवगठित नगरपालिका के पहले चैयरमैन के भाग्य का फेसला सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान के बाद होगा।
नवगठित नगरपालिका के 20 वार्डों में चुनाव के बाद भाजपा 10 काग्रेस 9 तथा एक निर्दलीय के चुनाव जीतने के बाद से ही दोनों ही पार्टीयो द्वारा अपने अपने निर्वाचित सदस्यों को अज्ञात स्थान पर बाड़ेबंदी में रखा गया। साथ ही नगरपालिका में बहुमत के लिए जहां भाजपा को एक सदस्य को अपने पाले में लेना है। वही कांग्रेस को दो सदस्यों अपनी तरफ लेना है। नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की और पुर्व राजपरिवार के सदस्य पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया चुनाव मैदान में हैं। तो काग्रेस की और बाबु लाल माली मैदान में हैं। दोनों ही अध्यक्ष पद के दावेदार अपना अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं।
उपखण्ड कार्यालय परिसर में प्रातं 11 से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।








Users Today : 19