Home » भीलवाड़ा » श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई

श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ  के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के जालिया  ग्राम मे सोमवार को श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ  के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई।
  आयोजन कर्ता  श्री श्री 1008 पाबू जी महाराज के सानिध्य में (जालिया) गांव में 14 से 20 सितंबर तक चलने वाले श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर सोमवार को सायं 4.15 बजे चारभुजा मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई। जो कि गांव के मुख्य मार्गो से पाबू जी महाराज के स्थान पर पहुंच कर के सम्पन्न हुई। श्रीमद भागवत कथा का वाचन पं शिव दाधीच कजलोदिया (लापिया) के मुखारबिंद से रात्री 8 बजे से किया जाएगा।

Leave a Comment