Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा में नवगठित नगरपालिका में 83.71 प्रतिशत मतदान हुआ

बनेड़ा में नवगठित नगरपालिका में 83.71 प्रतिशत मतदान हुआ

भीलवाड़ा ! बनेड़ा नवगठित नगरपालिका के 20 वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से 20 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शाम छह बजे तक 83.71 प्रतिशत मतदान सम्पन्न हुआ।
         सुबह सुबह मतदान केंद्रों पर मतदान करने वाले मतदाताओं की कतारें लगी रही। सुबह दस बजे तक मतदान की गति तेज रही। इसके बाद जैसे जैसे समय बितता गया उसी प्रकार तेज गर्मी के असर से भी मतदान गति धीमी पडती गई। शाम छह बजे तक 8565 मतदाताओं मे से 7170 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। मतदान प्रक्रिया के समाप्ति के बाद सभी 76 मतदाताओं का आयोजन भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। जिनका 14 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय में मतगणना के बाद ही उम्मीदवारो के भाग्य का फेसला होगा।
मतदान समाप्ति के बाद सभी 20 भाजपा उम्मीदवारों को एक बस द्वारा अज्ञात स्थ
शुक्रवार सायं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाडा बनेड़ा पहुंचे। तथा भाजपा नेताओं के साथ चर्चा कि गई। मतदान के दौरान पुर्व प्रधान प्रतिनिधि विजेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष अशोक चेचाणी पुर्व प्रधान ऊकार सिंह राणावत के साथ ही बडी संख्या में भाजपा के वर्तमान और पुर्व जनप्रतिनिधीयो का दिनभर तांता लगा रहा है
पीएम श्री अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे बनाए गए बुथ पर वार्ड संख्या 14 पर 107 वर्षिय बाली देवी भोई अपने दो पोत्र के साथ मतदान करने पहुची। वहीं एक सौ वर्षिय बुजुर्ग महिला ने भी वार्ड न 13 पर मतदान करने पहुची। वहीं पंचायत समिति परिसर में बने वार्ड न 12 के मतदान केंद्र पर किर्ति खटीक ने अपने माता पिता के साथ पहुंच कर के मतदान किया!

Leave a Comment