
वल्लभ नगर! मेनार ग्राम पंचायत मेनार भवन के सामने आयोजित हो रहे हैं राम रसोड़े में दो दिवसीय कार्यक्रम विशाल भजन संध्या एवं विशाल शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ।
गुरुवार देर शाम को एक शाम बाबा रामदेव जी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ । जहां पर गुरुवार देर शाम को स्थानीय बाबा के भक्तों ने बाबा के भजनों पर झूम उठे। देर रात को आयोजित भजन संध्या में बाबा के भजनों पर भक्तजन झूम उठे। शुक्रवार सुबह को हवन आहुति के साथ महाआरती एवं विशाल धर्म सभा का आयोजन हुआ । वही अमरपुरा गांव से मेघवाल समाज के समस्त बाबा के भक्तों के द्वारा तुलसा जी एवं ठाकुर जी की विशाल जुलूस के साथ मेनार कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जिनका विधि मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। विशाल धर्म सभा के मुख्य अतिथि जरगा जी जूना स्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष किशन लाल मेघवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षा विजय लाल एकलिंगगदासोत् थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कन्हैया लाल रुंडेडा, दूदाराम भंवरासीया, पूर्व उपसरपंच लोगर लाल मेघवाल कुंथवास, शंकर लाल कानडखेड़ा, पूर्व तहसीलदार नंद लाल मेघवाल, कालू लाल अमरपुरा, डालू लाल अमरपुरा थे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने बालिका शिक्षा और अध्यात्म पर जोर दिया । कार्यक्रम में वरिष्ठ भामाशाहों द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया। अतिथियों द्वारा वरिष्ठ भामाशाह किशन लाल मेघवाल द्वारा एक लाख इक्कीस हजार रुपए, रिटायर्ड प्रधानाध्यापक ओंकार लाल मेघवाल मेनार द्वारा एक लाख रुपये , देवीलाल मेघवाल गुलाबनगर द्वारा 51000 रुपये, सहित अन्य भामाशाहों ने घोषणा की जिनका स्वागत अभिनन्दन किया गया। बाबा के चरणों में महाआरती के बाद महाप्रसाद का भोग चढ़ाया गया। कार्यक्रम में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया । जहां पर भक्तजन डीजे की धुन पर झूम उठे। कार्यक्रम की अंतिम में कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया । कार्यक्रम का संचालन संजय मेघवाल मेनार।








Users Today : 5