
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! हुरडा बनेड़ा एस एच 39 ए पर स्थित टोल अमरगढ तिराहे से गाव तक जाने वाली एक किलोमीटर सडक का निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
उपखण्ड सर्किल के मुशी ग्राम पंचायत के अमरगढ गांव से तिराहे तक सडक निर्माण के लिए डीएमएफटी फंड से 2023 – 24 मे सडक निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने के साथ टेंडर की प्रक्रिया के पुरी होने के बाद भी ठेकेदार की लापरवाही के कारण सडक निर्माण शुरू नहीं हुआ। बाद में नई टेडर प्रकिया के होने के बाद भी पुराने ठेकेदार द्वारा न्यायालय की शरण में चले जाने के कारण फिर सडक का निर्माण कार्य अटक गया था। सड़क की समस्या से जुझते ग्रामीणों ने 2 अगस्त 2025 को एस एच 39 ए को अवरूद्ध किया गया था। करीब चार घंटे स्टेट हाइवे जाम रहा। चक्का जाम की सुचना पर मौके पहुंचे। सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता और पुलिस ने रास्ता जाम कर रहे ग्रामीणों के साथ वार्ता के समझाइश करते हुए। शिघ्र सडक निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया था। समाजसेवी हनुमान सिंह सोलंकी ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन को एक साल भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अब सडक निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बारिश के मौसम में गांव में जगह किचड की भरमार होने के साथ ही आम रास्ते पर बने गड्ढों मे बरसाती पानी के जमा होने के कारण आमजन को आने जाने मे काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है,। साथ ही सबसे ज्यादा परेशानियां तो गांव से स्कूल जाने वाले बालक बालिकाओं को उठानी पड रही है।
इस सम्बंध विभाग के सहायक अभियंता से जानकारी चाहने पर बताया की विभाग द्वारा ठेकेदार को 31 अगस्त तक सडक निर्माण का कार्य पुरा करना है ।
सिद्धार्थ सिंह ,सहायक अभियंता पी डब्ल्यूडी ,बनेड़ा








Users Today : 1