Home » भीलवाड़ा » शिवांगी कानावत भाजपा खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक बनी

शिवांगी कानावत भाजपा खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक बनी

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा प्रदेश के आठ प्रकोष्ठो के संयोजक एवं सह संयोजक की घोषणा की है,
जिसमें राष्ट्रीय निशानेबाज़ शिवांगी कानावत  (लांबा) को खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है।भाजपा युवा मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में अजमेर जिले की भाजपा संगठन सह प्रभारी शिवांगी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की।दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ में खेल मंत्री भी रह चुकी हैं। राइफ़ल शुटिंग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकीं। भीलवाड़ा जिला राइफ़ल संघ की सचिव भी हैं। भाजपा में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुकी शिवांगी ने प्रदेश सह संयोजक की नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

Leave a Comment