
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा ! बनेड़ा में 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह पी एम श्री अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान धुमधाम से मनाया गया।
मुख्य समारोह मे उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल द्वारा ध्वजारोहण करके मार्च पास्ट की सलामी लेने के साथ ही प्रैड का निरीक्षण किया। इसके पश्चात विभिन्न विधालयो के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत नाटक गीतो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर के उपस्थित जन समूह का मन मौह लिया। साथ ही अतिथियों द्वारा आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों छात्र छात्राओं सहित 41 जनो को उपखण्ड स्तरिय समारोह में अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसीलदार शिवजी राम मीणा विकास अधिकारी गणेश नारायण शर्मा नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी प्रकाश चन्द्र तेली पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल चरण सिसोदिया सीबीईओ गीता माहेश्वरी सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इससे पुर्व विभिन्न कार्यालयों और विधालयो में संस्था प्रधानों और विभागाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं महुआखुर्द ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्काउट गाइड बालक बालिकाओं के साथ मिलकर आगंतुक अतिथियों ने सगन वृक्षारोपण किया
नीम, आवला, आम, जामुन करंज, पीपल, बरगद, सीताफल आदि के छायादार व फलदार पौधे लगाए गए
इस अवसर पर सरपंच किशन लाल जाट, उपसरपंच संपत लाल माली, विद्यालय के भामाशाह श्यामलाल उपाध्याय पुष्पेंद्र मेघवंशी, गोपाल उपाध्याय, गोवर्धन बलाई, नेतराम उपाध्याय, भंवर चौधरी, हेमराज खटीक मदन माली, बसंती लाल वैष्णव तथा गांव के अनेक वरिष्ठ नागरिक व प्रबुद्ध जन उपस्थित थे
विद्यालय के स्काउट प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय में संचालित स्काउट गाइड ग्रुप के बालक बालिकाओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में अनेक छायादार वृक्ष, फलदार वृक्ष तथा बाल वाटिका का निर्माण कर पर्यावरण को शुद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
आज विद्यालय में हजारों वृक्ष अपनी छटा बिखेर रहे हैं। अंत में संस्था प्रधान नीलम तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया!








Users Today : 114