




मावली! मावली के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया !जिसमें क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मान प्रदान कर अभिनंदन किया गया! इसी दौरान क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भावली में कार्यरत व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड मावली के कर्मठ ,जुझारू, व संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी श्री पुरुषोत्तम कुमार शर्मा को उनके अपने सेवाकाल में शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में व भामाशाह प्रेरक के उत्कृष्ट कार्यो के लिए उपखंड स्तरीय सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया !जिससे ब्लॉक के समस्त शिक्षकगणों व संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उत्साह के साथ श्री शर्मा का अभिनंदन किया! धातव्य रहे कि श्री शर्मा अपने सेवा कार्यों के अंतर्गत विभिन्न जन सेवा और छात्र हितार्थ विभिन्न आयामों के माध्यम से व समर्पण से कार्य करते रहे है! अभिनंदन समारोह के दौरान श्री शर्मा ने बताया कि *राष्ट्र सेवा परमो धर्म* मानकर नर सेवा ही नारायण सेवा भाव से सेवा कार्य करना उनका मूल उद्देश्य है ,जिसमें वह लगातार प्रयासरत रहते हैं इस दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा खंड अध्यक्ष शंकर लाल जाट ( लदाना ) , पूर्व उप शाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, मंत्री भूपेंद्र पाठक ,कस्बे के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राकेश खटवड़ ,संघर्षशील युवा साथी रमेश थ्योरी , सरोज महरिया ,सुरेश बोला ,निकिता सोनी,निरमा शर्मा,सुनीता मीणा,कैलाश जाट, लोमस जी,सुरेश गुर्जर सहित सैकड़ों शिक्षकगणों ने मौजूद रहकर बधाइयां प्रेषित की!








Users Today : 98