



सुरीली गायकी से जुमते हुए शायराना परिवार के श्रोता हुए रंगीन
मुख्य अतिथि फिल्म प्रोड्यूसर डॉ अजय मुड़िया ने शायराना उदयपुर परिवार को बताया उभरते कलाकारों का टर्निंग पॉइंट
विशिष्ट अतिथि डॉ सीमा सिंह ने कहा शायराना उदयपुर परिवार कलाकारों की धड़कन बना
उदयपुर / शायराना उदयपुर परिवार का संगीत समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता डॉ अजय मुड़िया
अध्यक्षता मनोज गीतांकर
विशिष्ट अतिथि ऐश्वर्या कॉलेज प्रबंध निदेशक शिक्षाविद् डॉ सीमा सिंह ,डॉ हुकुम राज जोशी ,RNT कॉलेज नर्सिंग ऑफिसर चंद्रकांता जैन रहे
संगीत समारोह में उदयपुर सहित राजसमन्द नाथद्वारा चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर भीलवाड़ा कपासन के संगीत कलाकारों ने भाग लेकर समारोह को यादगार बना बुलंदिया प्रदान की
कार्यक्रम प्रभारी एवम् गायक आभा सिरसीकर ने बताया शायराना परिवार का समुह पिछले 15 वर्ष से साहित्य और संगीत की सामाजिक सेवा के निःशुल्क कार्यक्रम निरतंर आयोजित कर साहित्य संगीत की प्रतिभाओ को खुला मंच देकर साहित्य संगीत का सामाजिक बीजारोपण कर रहा है जिसमें राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी जुड़े हुए है
शास्त्रीय गायन,दोहे, छंद, गजल लोक गायन लोकगीत, उम्दा फिल्मी गीत ,सूफ़ी गीत, भजन के साथ अपनी वाद्य कला को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया जिसमे बड़ी उत्साह से भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया !
राष्ट्रीय स्तर के संगीतकार आर के बॉस शायराना उदयपुर परिवार को सगीत का सशक्त माध्यम बताते हुए संस्कृति के संस्कारों का वाहक बताया , मुख्य अतिथि प्रोड्यूसर IVF फेम डॉ अजय मुड़िया ने शायराना परिवार कलाकारों को आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रमो में कला प्रस्तुत करने का एक अवसर देने के साथ ही उनकी कला को अनुभवियो द्वारा एक विशाल संगीत समारोह आयोजित कर ओर निखारा जाने की घोषणा की गई जिससे उन्हे संगीत कला संस्कृति से गहराई से जुड़ने का आधार मिल सके ! साथ ही आगामी दिवस पर म्यूजिकल फेस्टिवल पर प्रदेश की संगीत प्रतिभाओं को अवसर प्रदान होगा
समारोह में आये सभी सदस्यों का उपर्ना और पगड़ी से स्वागत और अभिनंदन किया गया !
समारोह की प्रस्तुति में शास्त्रीय गायन में डॉ आर के बॉस ने तानपूरे के साथ प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया , श्रोताओं की मांग पर अनेक गीत सुनाए गए
राजसमन्द हाल मुंबई से
संगीतकार राकेश पौडवाल ने तेरे बिना नहीं जीना मरजाना ढोलना सुना कर वाह वही लूटी
इस अवसर पर संस्थापक गीतांकर ने अतिथियों के आग्रह पर आगामी निःशुल्क संगीत कार्यशाला कार्यक्रम आमजन के लिए रखने की घोषणा की
कार्यक्रम में जिला प्रशासन राजसमन्द के साथ बनाई फिल्म शिकंजा की स्टार कास्ट को सम्मानित किया गया शिकंजा फिल्म की गायिका काव्या मेघवाल
ने लाइव परफोमेंस देकर सभी का दिल जीत लिया
कार्यक्रम का प्रभाव शाली संचालन छंद दोहों शेर शायरी मुक्तकों के साथ साहित्यकार आभा सिरसीकर ने किया और संगीत समारोह में चार चांद लगा दिए
विशिष्ट अतिथि RNT कॉलेज नर्सिंग ऑफिसर चंद्रकांता जैन रही
संस्थापक मनोज गीतांकर ने शायराना उदयपुर परिवार को संगीत साहित्य के माध्यम से युवा समाज को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण कदम बताया , संगीत सभ्यता संस्कृति का दर्पण है
कार्यक्रम में नर्सिंग ऑफिसर चंद्रकांता जैन राजसमन्द से शिव प्रकाश खेड़ नरेंद्र सिंह चौहान, गोविंद सिंह केशर लोहार मानवेंद्र सिंह उदयपुर से मनीष्वी आर्या मुंबई से संगीता तिवारी शारदा देहलवी श्वेता धनन्जय सिरसीकर नारायण लाल लोहार
अकाउंट ऑफिसर हेमंत सुर्यवंशी
लक्ष्मी आसवानी जय किशन आसवानी सोहन लाल लोहार
अजीत सिंह खींची
शिक्षाविद डॉ हुक्म राज जोशी शमिल शेख, शिक्षाविद् एकता नागदा , राजसमन्द के महेंद्र कुमावत हेमा जोशी एच काज़ी
की शानदार गायकी ने समारोह को यादगार बना दिया!








Users Today : 4