




मावली! अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुन्ज हरिद्वार के तत्वावधान में- युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की सुक्ष्म उपस्थिति में जन्म शताब्दी वर्ष (2026) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज, 31 मई 2026 को जे के उदयपुर सीमेन्ट (डबोक) में श्रद्धा पुर्वक हुआ तीन कुंडीय गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और शुचिता के वातावरण में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। जिससे पूरा परिवेश आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
यज्ञ के दौरान जे के उदयपुर सीमेन्ट के यूनिट हेड श्री दीपक शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण एवं हवन के माध्यम से पर्यावरण शुद्धिकरण के बारे में विस्तार से बताया, इस आयोजन में परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभावी गायत्री यज्ञ का सचांलन यज्ञाचार्य: योगेश पानेरी, श्याम सुंदर शर्मा एवं बाबू लाल पानेरी द्वारा किया गया। जे के उदयपुर सीमेन्ट के उप महाप्रबंधक श्री मुकेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
जिला संयोजक नरेंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शताब्दी वर्ष के अनुयाज कार्यक्रम मे जन-जन तक गायत्री मंत्र और यज्ञ की महिमा एवं संस्कारो को पहुँचाना है। अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।








Users Today : 38