
भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा निकटवर्ती बड़ा महुआ गांव में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आगाज गुरुवार को 51 जल कलशो की कलश यात्रा के साथ हुआ।
बड़ा महुआ गांव में 21 से 27 मई तक स्व गोविन्द राम जोशी एवं स्व राहुल जोशी कि स्मृति में आयोजित श्री मद भागवत ज्ञान यज्ञ के पहले दिन शुभारंभ 21 मई गुरुवार को प्रातः 7 बजे चारभुजा मंदिर से पुजा अर्चना के पश्चात श्री मद भागवत जी के साथ 51 जल कलशो की शोभायात्रा डीजे के के साथ शुरू हुईं हुई। जो कि गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए। चामुंडा माता मंदिर पहुंच कर के सम्पन्न हुई। महोत्सव के दौरान प्रति दिन रात्री 8 बजे से श्री मद भागवत कथा का वाचन कथावाचक शिवराज दाधीच ( लापिया) के मुखारबिंद से किया जाएगा।








Users Today : 43