Home » भींडर » भजन सम्राट पंडित धनराज जोशी को सुरों से दी जाएगी श्रद्धांजलि, जुटेगी 10 हजार से अधिक की भीड़

भजन सम्राट पंडित धनराज जोशी को सुरों से दी जाएगी श्रद्धांजलि, जुटेगी 10 हजार से अधिक की भीड़

मेवाड़ का सबसे बड़ा आयोजन बड़वाई में आज …..

स्वरांजलि भजन संध्या’ में स्वर लहरियों का महासंगम , 8 बीघा में सजा विशाल पंडाल, व्यवस्थाओं में जुटे ग्रामीण

भींडर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!कानोड़ -मेवाड़ के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट निर्गुणी भजन के बेताज बादशाह पंडित धनराज जोशी के असमय निधन के बाद रविवार उनके गृह ग्राम बड़वाई में एक भव्य ‘स्वरांजलि भजन संध्या’ का आयोजन किया जा रहा है। मेवाड़ में पहली बार होने वाली इस विशाल व पहली स्वरांजली शाम 7 बजे से शुरू होगी । इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राजस्थान और पड़ोसी राज्यों के कई दिग्गज कलाकार अपने सुरों के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गौरतलब है कि गत दिनों एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंडित धनराज जोशी का दुखद निधन हो गया था, जिससे पूरे संगीत जगत और उनके लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। जोशी के निधन पर प्रदेश के अनेको मंत्री सहित नेताओं घर जाकर दुख जताया ।

मालवा, मारवाड़ और मेवाड़ के दिग्गज कलाकारों का होगा महासंगम

दिवंगत पंडित जोशी के पुत्र गणपत जोशी ने बताया कि इस स्वरांजलि कार्यक्रम में मेवाड़, मारवाड़ और मालवा (मध्य प्रदेश) सहित पूरे राजस्थान के लगभग सभी बड़े और प्रतिष्ठित भजन गायकों के पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी नामचीन कलाकार एक ही मंच से स्वर्गीय जोशी को स्वरांजलि अर्पित करेंगे।

आयोजन की मुख्य विशेषताएं और व्यवस्थाएं:

8 बीघा में विशाल पंडाल: कार्यक्रम में करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं और प्रशंसकों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए गांव में लगभग 8 बीघा जमीन पर एक भव्य और विशाल पंडाल तैयार किया गया है।

महाप्रसाद की व्यवस्था: दूर-दराज से आने वाले सभी स्नेही जनों और संगीत प्रेमियों के लिए भोजन एवं महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।
जाम से मुक्ति के लिए विशेष पार्किंग: गांव को जोड़ने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर वाहनों की सुचारू पार्किंग के लिए विशेष जगह खाली करवाई गई है, ताकि यातायात बाधित न हो।
ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, व्यवस्था के लिए बंद रखे प्रतिष्ठान
इस पूरे आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़वाई गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालने के लिए ग्रामीणों ने स्वेच्छा से अपने-अपने निजी प्रतिष्ठान व दुकानें बंद रखेंगे। गांव के युवाओं की अलग-अलग टोलियां बनाई गई हैं, जो भोजन, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगी।
पंडित धनराज जोशी के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने सभी संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों से इस स्वरांजलि सभा में समय पर पहुंचने की भावभरी अपील की है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?