Home » भींडर » केदारिया में श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनि अमावस्या पर आयोजित बैठक में कलश स्थापना

केदारिया में श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शनि अमावस्या पर आयोजित बैठक में कलश स्थापना

वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!केदारिया में श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में  शनिवार और शनि अमावस्या पर आयोजित बैठक में कलश स्थापना महोत्सव, श्रीमद्भागवत कथा एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के  शांति पूर्ण सफल आयोजन पर समस्त श्रद्धालुओं, भामाशाहों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में मंदिर विकास एवं आगामी धार्मिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर विशेष सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मानपूर्वक हृदय से आभार व्यक्त किया।  दोनों मंदिर के स्वर्ण कलश हेतु सोना भेंट करने वाले गुजरात कॉटन कोऑपरेटिव फेडरेशन के पूर्व मुख्य प्रबंधक एन एम शर्मा  उर्फ बाबूलाल शर्मा परिवार  का सभी ने हृदय से आभार जताया। साथ ही कलश चढ़ाने वाले भूमि दानदाताओं ने मंदिर विकास के लिए 6 बिघा 12 बिस्वा भूमि दान  की  भूमि दान करने वाले  शंकु बा, परमानन्द बा एवं खुमा बा   के परिवार के समस्त दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया । ग्रामीणों ने बताया कि दान में प्राप्त भूमि का उपयोग मंदिर विकास, धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं जनहित के कार्यों में किया जाएगा। भूमि दान को क्षेत्र में अत्यंत पुण्य और प्रेरणादायी कार्य माना जा रहा है।
महाप्रसादी सहयोगकर्ता  व्यवसायी पवन जोशी के परिवार के विशेष सहयोग की भी सभी ने सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
मार्गदर्शक एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा वाचक महामंडलेश्वर पूज्य श्री श्री 1008 अनुज दास  महाराज तथा पूर्ण विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराने वाले विद्वान पंडित आचार्य कमलेश खंडेलवाल का भी धन्यवाद  ज्ञापित किया
इस अवसर पर मंदिर परिसर एवं गाँव में मूर्ति स्थापना, ध्वज एवं ध्वजा दंड की सेवा देने वाले भामाशाहों एवं श्रद्धालुओं का भी आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा सम्मानपूर्वक आभार व्यक्त किया गया।
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्रोताओं ने  गौ सेवा  के लिए गौशाला में  68028 रुपए भेंट किये
आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने सभी भूमि दानदाताओं, भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस पुनीत कार्य से आने वाली पीढ़ियों को धर्म, सेवा और समाजहित के कार्यों की प्रेरणा मिलेगी।
बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम के दौरान सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था संभालने वाले युवाओं, श्रमदान करने वाले सेवाभावी श्रद्धालुओं एवं समस्त ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?