
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा के निकटवर्ती छापरी खेडा ( समर्थपुरा) गांव में चल रहे पंच दिवसीय एक कुंडिय रुद्र महायज्ञ की शुक्रवार को पुर्नाहुति हुई।
11 से 15 मई तक छापरी खेडा गांव में भगवान कार्तिकेश्वर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रात :10 बजे शुभ मुहूर्त में विधी विधान से यज्ञाचार्य पं शिवराज और राहुल दाधीच द्वारा जयकारों के बीच भगवान कार्तिकेश्वर की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रुद्र महायज्ञ की पुर्नाहुति मे यजमानों द्वारा आहुतियां दी गई। इससे पुर्व गुरुवार रात्री को यंहा राम कथा महोत्सव का समापन हुआ।








Users Today : 30