




मावली ! मावली तहसील के भावली राजकीय विद्यालय में कन्या पूजन का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के द्वारा मां दुर्गा का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया व साथ ही बालिकाओं को पेन, ,पेँसिल और चाकलेट वितरण की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय के अध्यापक व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड मावली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पुरूषोतम कुमार शर्मा के सानिध्य में किया गया । शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सहपाठी छात्राओं और नारी शक्ति के प्रति सम्मान का भाव विकसित होता है, कन्या पूजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और बालकों को नारी सम्मान का व्यवहारिक प्रशिक्षण देने का माध्यम है। शिक्षा समाज और देश के प्रति दायित्व निभाने का माध्यम है। यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता की भावना को स्कूली जीवन में उतारना इस पहल का उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रकाश डांगी, रवि यादव, शर्मीला देवी, कविता, वंदना सांखला, सीमा चौधरी मौजूद रहे पूर्व smc अध्यक्ष कैलाश लोहार आदि भी मौजूद रहे !








Users Today : 15