


भींडर ,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)/उदयपुर,दिनांक 11 मई ! महाराज शक्ति सिंह जी की 484 वीं जयन्ती दिनांक 27 मई 2026 को उदयपुर में सुखाड़िया रंगमंच ( टाउन हॉल ) में सुबह 10.00 बजे से मनाई जायेगी।
महाराज शक्ति सिंहजी महाराणा उदय सिंह जी के पुत्र व महाराणा प्रताप के छोटे भाई थे, महाराज शक्ति सिंह जी का मेवाड़ के इतिहास में अतुलनीय योगदान है, 1567-68 में अकबर के चित्तौड़ पर आक्रमण करने की सुचना सर्वप्रथम महाराज शक्ति सिंह ने दी थी जिसके परिणामस्वरूप मेवाड़ राजपरिवार सुरक्षित रह सका, हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप का पीछा कर रहे खुरासान-मुल्तान दो मुग़ल सैनिकों को मारकर महाराज शक्ति सिंह ने प्रताप की रक्षा की व स्वयं का घोड़ा देकर महाराणा प्रताप को सकुशल युद्ध क्षेत्र से बाहर निकलने में भी मदद की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जी हजूर महाराणा साहब श्रीमान विश्वराज सिंह जी मेवाड़ होंगे, अध्यक्षता महारानी सा श्रीमती महिमा कुमारी जी मेवाड़ की होगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में राजस्थान धरोहर संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्रीमान ओंकार सिंह जी लखावत, इतिहास विद श्रीमान चन्द्र शेखर जी शर्मा व सोशल मीडिया पर अपनी प्रस्तुतियों के लिए प्रसिद्ध श्रीमान गोविंद जी मालवीय भाग लेंगे।
महाराज शक्ति सिंह जी पर श्रीमान हनुमान सिंह जी बारेठ द्वारा लिखित एक गीत का भी लोकार्पण किया जायेगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वीर रस के कवि श्रीमान सिद्धार्थ देवल का कविता पाठ होगा।।।
मेवाड़ के समस्त उमरावों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मेवाड़ संभाग के अतिरिक्त भीलवाड़ा, जोधपुर, डूंगरपुर व मध्यप्रदेश से भी समाज जनों को आमंत्रित किया गया है। इस बार जनाना सरदारों की भी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के सिलसिले में पहले राजमहल भीण्डर में व दूसरी मीटिंग बोहेड़ा हाउस उदयपुर में रखी गई थी जिसमें आयोजक मंडल के सदस्यों ने भाग लिया था।








Users Today : 16