
भीलवाड़ा , (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !आसन की बावड़ी (किशनपुरा) स्थित प्राचीन शिवालय और गुरुदेव की समाधि स्थल पर तीन दिवसीय कलश स्थापना एवं यज्ञ महोत्सव की गुरुवार को पुर्नाहुति होगी। दुसरे दिन यज्ञ में 90 हजार आहुतियां लगाई गई।
20 से 22 अप्रैल तक आयोजित त्रिदिवसीय महोत्सव के दुसरे दिन मंगलवार 21 अप्रैल को यज्ञाचार्य पंडित पवन कुमार व्यास द्वारा विधी विधान से कलश अधिवास करवाया गया तथा भगवान महादेव के अभिषेक के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बिच शिव शक्ति यज्ञ में 25 जोडो यजमानों द्वारा विष्णु सहस्त्रनाम और शिव सहस्त्रनाम की 45 – 45 हजार आहुतियां लगाई ( प्रात 8 से सायं 5 बजे तक) तथा महोत्सव के अंतिम दिन 22 अप्रैल बुधवार को प्रातः 8.15 बजे अभिजित मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर कलश स्थापना के पश्चात 11.15 बजे तीन दिवसीय महोत्सव की पुर्णाहुति के साथ ही महाआरती होगी।वहीं सायं पांच बजे से महाप्रसादी एवं सायं 7.30 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा।








Users Today : 35