
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा कस्बे के शीतला माता चौक स्थित राम मोहल्ला मंदिर में रविवार रात्रि महिला मंडल के द्वारा सुंदरकांड का पाठ और फाग उत्सव मनाया गया। फागोत्सव के दौरान भजन कीर्तन के साथ फुलो की होली खेलने का लुफ्त उठाया तथा महाआरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आरती नुवाल ललिता काबरा मोनिका देवपुरा लाड देवी चंदा देवी आदि महिलाएं उपस्थित थी।








Users Today : 2