Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के उपरेडा ग्राम मे रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा

बनेड़ा के उपरेडा ग्राम मे रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के उपरेडा ग्राम मे रविवार को महाराणा प्रताप खेल मैदान पर उपरेड़ा मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। उक्त हिन्दू सम्मेलन में उपरेड़ा, बामणीया, मुशी, मुशा, अमरगढ़,खातनखेड़ी, खारी खेड़ा,ओंकारपुरा, लाम्बा,प्रतापपुरा, भीलों का खेड़ा नौला का खेड़ा, भटखेड़ी, बेस्कलाई , मदनपुरा, देबी खेड़ा गांवों से प्रातः कलश यात्राए शुरू होगी जो कि मुख्य मार्ग से होते हुए। प्रातः 11:00 बजे उपरेडा स्थित कार्यक्रम स्थल पर विशाल संगम होगा । कार्यक्रम में महंत प्रमोद दासजी, महंत लालदास जी  , साध्वी महंत मायानाथजी , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पर्यावरण संगठन से संबंधित अपना संस्थान के राजस्थान राज्य के प्रमुख श्री विनोद  मैलाना भाईसाहब, राष्ट्र सेविका समिति की दीदी और प्रख्यात भजन गायक सूरज सेन मौजूद रहेंगे। धर्म सभा के दौरान  संतों के उद्बोधन,सांस्कृतिक कार्यक्रम , नृत्य, भजन देशभक्तिपूर्ण गीत और नाटक की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
अंत में सभी गांवों से समस्त पधारे हुए श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।  साथ ही सम्मेलन पर ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेगें।
यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष महंत प्रमोद दास जी महाराज (शनिधाम मुशी) द्वारा दी गई ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?