




मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)! राज्य सरकार के आदेशानुसार सरकारी स्कूलों का रंग- रोगन, सौंदर्यीकरण कर दिपावली पर लाइटिंग (डेकोरेशन) करना था ।
दिपावली अवकाश से पहले ही विद्यालयों की साफ़- सफाई, रंग -रोगन, सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था।
ब्लॉक कार्यालय में प्रति दिवस की प्रगति हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित कर कार्य को गति दी गई।
मावली ब्लॉक एवं खेमली ब्लॉक के विद्यालयों में पांच दिवसीय त्यौहार के प्रथम दिवस धनतेरस को सायंकाल विद्यालयों में डेकोरेशन किया गया।
सायंकाल 8 बजे तक महात्मा गॉंधी सनवाड़, घासा, फतहनगर एवं मोरठ,थामला, नाहरमंगरा, चंगेड़ी, बोयणा, उदाखेड़ा, धोलीमंगरी, भानसोल, रामदेवराविकरणी, ढ़ाणारेतड़ा, विकाखेड़ा, विजनवास, भील बस्ती ढ़ूंढ़िया, गुड़ली, रख्यावल विद्यालयों में डेकोरेशन किया गया।








Users Today : 5