
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बनेड़ा के पंजीकृत ग्रुपों का द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर तेजाजी चौक महुआ खुर्द में शुक्रवार को संपन्न हुआ
स्थानीय संघ सचिव श्री सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर संचालक दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में तीन दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अक्टूबर को हुआ था।
इस शिविर में 102 स्काउट एवं 22 गाइड ने भाग लिया। शर्मा ने बताया कि शिविर में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास मैं स्काउट महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करता है
निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पर्यावरण स्वच्छता, प्राथमिक सहायता, कंपास, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, विभिन्न प्रकार की गांठे, स्काउट गाइड का इतिहास, आदि का पाठ्यक्रम दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा पूर्ण कराया गया
साथ ही प्रशिक्षणर्थियों ने खोज के चिन्हों का अनुसरण करते हुए पर्यावरणीय स्वच्छता रैली निकालते हुए पौला जी की डूंगरी पर स्थित विभिन्न प्रकार की वनस्पति का अध्ययन कर हाइक का आनंद लिया
शिविर में गोपाल लाल ट्रेलर , राजेंद्र सिंह शक्तावत , नारायण लाल गुर्जर , कैलाश चंद्र व्यास , ओम प्रकाश, दीपक सोनी, राजाराम धाकड़, गीता उपाध्याय, कांता धोबी, तनुजा राय मंजू पारीक, ललिता व्यास, पूजा तेली आदि प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया
प्रातः कालीन सत्र में भीलवाड़ा जिले के योग गुरु भंवर लाल शर्मा द्वारा योग की शिक्षा देकर बालकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
अंत में स्थानीय संघ सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया।








Users Today : 58