Home » धर्म » शरद पूर्णिमा उत्सव आज संकट मोचन बालाजी मंदिर पर होगा रुद्राभिषेक, भजन संध्या व खीर प्रसादी का आयोजन

शरद पूर्णिमा उत्सव आज संकट मोचन बालाजी मंदिर पर होगा रुद्राभिषेक, भजन संध्या व खीर प्रसादी का आयोजन

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)। श्री बजरंगबली प्रचार समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। समिति व्यवस्थापक पंडित पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि आज दिनांक 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को संकट मोचन बालाजी पंच देवरिया मंदिर परिसर में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम के तहत शाम 5:00 बजे नगर के विद्वान पंडितों द्वारा पंडित मधुसूदन सुखवाल, महेश श्रीमाली व दुष्यंत कुमावत के सानिध्य में श्री बालाजी महाराज का तेल की धार पर रुद्राभिषेक पाठ किया जाएगा। इसके उपरांत ठाकुर जी को चंद्रमा की शीतल रोशनी में विराजमान कराया जाएगा।

संध्या 8:30 बजे से धन सिंह देवड़ा एवं उनकी मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद ठाकुर जी की महाआरती संपन्न होगी। कार्यक्रम के समापन पर ढाई सौ किलो खीर की भोजन प्रसादी भक्तों को वितरित की जाएगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़, एसडीएम बड़गांव लतिका पालीवाल, योगेंद्र पालीवाल, डॉ. प्रदीप कुमावत (निदेशक आलोक संस्थान), नरेंद्र पालीवाल (विप्र फाउंडेशन), एडवोकेट निर्मल पंडित, दुर्गेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?