





मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय जिला अधिवेशन लोकमान्य तिलक शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय डबोक में प्रातः 10:15 बजे सम्भागीयों के रजिस्ट्रेशन के साथ प्रारम्भ हुआ। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी एवं अध्यक्षता श्रीमती प्रिती शक्तावत (पूर्व विधायक वल्लभनगर) ने की। विशिष्ट अतिथि मावली प्रधान नरेन्द्र कुमार चण्डालिया, संगठन के संरक्षक श्यामलाल आमेंटा, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्रिंसीपल प्रो. सरोज गर्ग, संगठन स्थायी समिति सदस्य बंशी दास वैरागी, महेश त्रिपाठी, राधा कृष्ण शर्मा, सम्भाग अध्यक्ष बालकृष्ण मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लच्छी राम गुर्जर, उदयलाल डामोर , लक्ष्मण लाल पालीवाल आदि थे। माँ शारदे के दीप प्रज्वलन के साथ ही मेहमानों का तिलक, पाग उपरणों के स्वागत अभिनंदन जिला पदाधिकारीयों ने किया। स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष उपेन्द्र मीणा ने देते हुए शिक्षकों की विभिन्न मांगों जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों BLO, वृक्षारोपण आदि से मुक्त करने की मांग की। प्रदेश सभाध्यक्ष धुली राम डांगी ने सरकारी विद्यालयों के प्राथमिक शेक्सन में घटते नामांकन पर चिंता जाहिर करते हुए, सरकार से मांग की कि प्राइवेट स्कूलों की तरह ही सरकारी विद्यालयों में भी तीन वर्ष के बालक बालिकाओं का प्रवेश देने का प्रावधान किया जाए। शिक्षकों की नियमित OPC के साथ चार ACP (7,14, 21, 28 वर्षीय ) की मांग की। बाइस प्रिंसीपल का पद बरकरार रखते हुए वाइस प्रिंसीपल की ग्रेड वे 6000 करने की बात कही। संगठन के संरक्षक श्याम लाल आमेटा ने संगठन समृद्ध इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि संगठन हमेशा शिक्षको के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहा है। तथा सरकार को पक्षपात पूर्ण स्थानान्तरण निति की भर्त्सना की। मुख्य अतिथि श्री पुष्कर लाल डांगी ने अपने उद्बोधन में सम्भागीयो को आश्वस्त किया कि वे विधानसभा में शिक्षकों को जायज मांगों को रखेंगे तथा सरकार का ध्यानाकर्षण कर समस्याओ हल करने की कोशिश करेंगे। डांगी ने शिक्षको से आह्वान किया कि हमारे क्षेत्र के गरीब, किसान आदिवासी वर्ग के बालको को शिक्षित करने की जिम्मेदारी आपकी है ,आप सच्चे मन से हमारे बालको को शिक्षित कर आगे बढ़ाने । अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व विधायक वल्लभनगर श्रीमती प्रिती शक्तावत ने आश्वस्त करते हुए कहा कि मेरे लायक कोई भी आपका काम होगा तो मैं हमेशा आपके सहयोग के लिए तैयार रहेंगी ,आने वाले समय में हमे अवसर मिला तो मैं आपकी विभिन्न मांगो को पुरा करवाने का प्रयास करूंगी ,गुरु समाज का मार्गदर्शक है , सच्चे राष्ट्र निर्माता है। धन्यवाद मावली ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल खटीक ने दिया देते हुए पोषाहार की व्यवस्था सुधारने की बात कही साथ ही संगठन के निवेदन पर मेहमानो आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया ,इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष लच्छी राम गुर्जर, सलुम्बर जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा आदि ने भी सम्बोधित न किया किया। श्री मीणा ने सरकार द्वारा स्थानान्तरण के नाम पर शिक्षको को प्रताडित करने को भर्त्सना की। इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षको भी कमल चन्द डांगी (जिला सभाध्यक्ष) उपेन्द्र मीणा (जिलाध्यक्ष), उदय लाल डामोर ( व.उपाध्यक्ष), भरत आमेटा, मोहनलाल सालवी का सम्मान प्रशसा पत्र, प्रतिक चिह्न भेंट कर एवं तिलक शाल और पाग पहनाकर किया गया। खेमली ब्लॉक की नव गति कार्यकरिणी का भी सम्मान किया गया। मंच संचालन जिला मंत्री विजय कुमार आमेटा ने किया । यह जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश मीणा ने दी !








Users Today : 2