
भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा किसानों की विभिन्न समस्याओं और मागो को लेकर के भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश चित्तौड़ प्रातं के बैनर तले प्रधानमंत्री केन्द्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम गुरुवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
तहसीलदार को सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि फसलो की पैदावार में बढती लागत. विभिन्न आपदाओं से फसल सुरक्षा व फसल विपणन के साथ अपर्याप्त सिंचाई व्यवस्था एवं विधुत आपुर्ति से किसान लगातार कर्ज में डुबता जा रहा है विभिन्न बैंकों में 31 मार्च 2025 तक 187000 करोड़ के कर्ज तले है किसान। संगठन ने कृषि आदानो पर से टेक्स हटाने. उपलब्ता सुनिश्चित करने. सिंचाई सुविधाएं बढाने. फसलो का लाभकारी मूल्य घोषित करने के साथ ही फसल खरीद सुनिश्चित करने तथा विपणन व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा सभी कृषि उपकरणों. कृषि आदानो से जीएसटी समाप्त करने. आयात निर्यात हैतु स्थाई नीति बनाकर लाभकारी मूल्य से निचे बाजार भाव रहने तक संबधित कृषि जिंस की आयात अनुमति नहीं दी जाए. किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी की जाए. मौके पर चल रहे रास्तों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने. रिकॉर्ड में दर्ज आम रास्तों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही ग्रेवल / डामरीकृत किया जाए जिससे कि किसानो को खेतों में आने जाने की सुविधा मिल सके. चरागाह भुमि से अतिक्रमण हटा कर के. मनरेगा के माध्यम से गौ अभ्यारण विकसित किया जाए. किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मिल सके ऐसे नियम बनाए जाए। साथ ही किसानों के बकाया आपदा अनुदान राशि व फसल बीमा क्लेम राशि का भुगतान करवाने सहित अन्य मागो और समस्याओं का समाधान किया जाए। इस दौरान जिला प्रांत उपाध्यक्ष (भीलवाड़ा चित्तौड़) सोहन लाल माली. अध्यक्ष ऊंकार कुमावत (कोडलाई). सहमंत्री सत्यनारायण माली. जिला बीज प्रमुख राजु वैष्णव ( खारोलिया खेडा) एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा उपस्थित थे।








Users Today : 81