
मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!राजस्थान शिक्षा संघ राष्ट्रीय के प्रदेश निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार आज उपशाखा मावली के निर्वाचन कस्बे के विवेकानंद मॉडल स्कूल में संपन्न हुए, कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर चयन निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न पदाधिकारी गण निर्वाचित हुए जिसमें श्री पुरुषोत्तम कुमार शर्मा लगातार दूसरी बार उपशाखा उपाध्यक्ष के पद पर बहुमत के साथ निर्वाचित हुए ,धातव्य रहे की शर्मा पूर्व में भी संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण व शिक्षक हितार्थ कार्य करते रहे है, निर्वाचन के बाद शर्मा ने बताया की प्रदेश का एकमात्र राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय संगठन है जो शिक्षा, शिक्षार्थी ,शिक्षक एवं राष्ट्रहित में कार्य करता है निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं का शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया ,व शिक्षकों के हर संभव कार्यों में सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई!








Users Today : 25