Home » शिक्षा » खैरवाड़ा विद्या निकेतन मावि में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया

खैरवाड़ा विद्या निकेतन मावि में संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में संस्कृत सप्ताह का समापन व रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कथावाचक वीरेंद्र जी शास्त्री ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। संस्कृत प्रभारी निशा व्यास ने प्रतिवेदन पढ़ा। पूरे संस्कृत सप्ताह में जिन भैया-बहिनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सुंदर प्रस्तुति दी,उन्होनें पुनः मंच पर आकर अपनी प्रस्तुति दी जिसमें भैया मोहित ,अर्जुन , कृष्णा, रुद्र, शिवानी, जिया ने गीत,श्लोक वाचन किया। फलक निर्माण प्रतियोगिता में सभी भैया बहिनों ने अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया, संस्कृत वार्तालाप प्रस्तुत किया गया। शास्त्री जी ने संस्कृत भाषा पर वाख्यान दिया उन्होंने बताया कि चार वेद 18 पुराणो छः शास्त्र में 7 करोड़ मंत्र है। इन मंत्रो से साधना होती है। प्राचीन सरल मधुर भाषा है। इसके पूर्व माध्यमिक प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने शास्त्री जी का परिचय व ओपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही  बहिनों द्वारा भैयाओ, आचार्य दीदी को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में दिलीप मेहता, हरीश जैन, बंसीलाल मेघवाल, जगदीश मीणा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?