Home » उदयपुर जिला » खेरवाड़ा विधायक डॉ दयाराम परमार ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का किया औचक निरक्षण

खेरवाड़ा विधायक डॉ दयाराम परमार ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का किया औचक निरक्षण

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। विधायक पूर्व मंत्री डॉ दयाराम परमार ने ग्राम गड़ावत में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय हॉस्टल का औचक निरक्षण किया और लड़कियों व (विद्यार्थियों) से बात कर हॉस्टल में प्राप्त हो रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा वहा पर उपस्थित पंचायत प्राम्भिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चन्द्र त्रिवेदी व वार्डन संतोष मीणा को निर्देशीत कर हॉस्टल की साफ सफाई ,अनुशासन रखने तथा वहा रह कर पढ रहे विद्यार्थियों कि सुरक्षा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। डॉ परमार को वहा उपस्थित विद्यार्थियों ने माला पगड़ी पहना कर स्वागत किया व आवासीय विद्यालय खोलने पर डॉ दयाराम परमार का आभार व्यक्त किया।  इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रूपलाल मीणा ,ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मीणा, कावरचंद मीणा,  ब्लॉक महामंत्री चंपालाल मीणा ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष पियुष (महावीर) जैन ,गड़ावत सरपंच मंजु देवी मीणा, ललित कुमार मीणा, अर्जुन लाल मीणा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?