Home » शिक्षा » पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ में मावली उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा

पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ में मावली उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!प्रदेश स्तरीय आहान पर आज सोमवार को मावली खेमली ब्लॉक  के पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ में मावली उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा है की दिए गए ज्ञापन में बताया की  बजट सत्र में माननीय उप मुख्यमंत्री जी द्वारा ‘संविदा रूल्स में 2022 में IAS पैटर्न में अनुभव दो वर्ष की छूट का विभागीय आदेश निकालने हेतु ।
उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि बजट सत्र में माननीय उप मुख्यमंत्री महोदया द्वारा IAS पैटर्न में अनुभव में दो वर्ष की छूट की घोषणा की गई थी। लेकिन उसका विभागीय आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है।
अतः महोदयजी से निवेदन है कि अनुभव में दो वर्ष की छूट का विभागीया आदेश अतिशीघ्र जारी करवाया जाये ताकि शिक्षा विभाग कार्यरत 23740 पंचायत शिक्षक और विद्यालय सहायक जिनका अनुभव 31 मार्च 2025 को पुरा हो गया। इन संविदा कार्मिकों के नियमितीकरण की प्रकिया आरम्भ की जा सके।  इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष खेमली, लक्ष्मण गायरी, शांतिलाल खटीक, भेरूलाल सुथार भंवर लाल डांगी, योगेश आमेटा , नरेन्द्र बडगुर्जर,अर्जुन सिंह, विष्णु दास जगदीश गुर्जर ,माधव लाल गाडरी आदि मौजूद थे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?