
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के आवाह्न पर हरियालो राजस्थान,एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत झाड़ोल के बदराना में भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, अभियान के जिला संयोजक डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भवर सिंह पंवार के आतिथ्य में जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ ।
अभियान के तहत एक हजार वृक्ष लगाए गए ।
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि प्रकृति का सरंक्षण सनातन संस्कृति हैं । ओर भाजपा की विचारधारा में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण सबसे पहले है ।
हरियालो उदयपुर के संकल्प को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति अपना योगदान दे।
जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि भाजपा उदयपुर देहात ने 50 हजार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है । जिसमें हरियाली तीज के इस पावन मौके तक 25 हजार वृक्ष के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है ।
कार्यक्रम के दौरान समारोह स्थल के पास ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित एनिकट पर गंगा आरती भी की गई । इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम चंद लोहार,झाड़ोल मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गायरी,फलासिया मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह शक्तावत,ओगणा मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी,विधानसभा संयोजक देवी लाल गायरी,सरपंच रेखा देवी लूर,मंडल महामंत्री पंकज पांडिया,उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पुरबिया, राजू निमावत,भाविक जैन,राजेंद्र सिंह झाला,जीतू भाई,बंशीलाल वडेरा,मोहन पटेल,भगवती लाल कोच्चला सहित ग्राम वासियों,पार्टी कार्यकर्ताओं ,विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।







Users Today : 95