
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखण्ड नयागांव के ग्राम पंचायत थाणा के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियाली अमावस्या पर्व प्रधानाचार्य खेमराज प्रजापत के सानिध्य में मनाया गया। प्रभारी रेखा पटेल व साक्षी बारोट के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन विद्यालय में बालकों को हरियाली अमावस्या के बारे में विस्तृत से जानकारी आचार्य गोपाल गामोठ के द्वारा दी गई। प्राथमिक वर्ग के छात्र एक दिन के लिये हरे कपडे पहन कर हरियाली अमावस्या का संदेश दिया। छात्रो के द्वारा अलग-अलग नाटक प्रस्तुत कर पोस्टर बनाये गये। जिसमें प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने वाले छात्रों को विद्यालय की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षिका रेखा पटेल,साक्षी बारोट,नन्दा गामोठ,दिव्या गोस्वामी,कविता सुथार,हिमानी सुथार,नीता तिरगर मौजुद रहे।








Users Today : 9