Home » उदयपुर जिला » विप्र फाउंडेशन के प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा नीट के मेरिट होल्डर्स की काउंसलिंग हेतू कार्यशाला आयोजित

विप्र फाउंडेशन के प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा नीट के मेरिट होल्डर्स की  काउंसलिंग हेतू कार्यशाला आयोजित

वल्लभनगर,मावली, उदयपुर शहर व सलूम्बर ,सिरोही सहित अन्य जिलों  के विप्र विद्यार्थी पहुंचे सेमिनार में

मेडिकल विशेषज्ञ टीम द्वारा विस्तृत जानकारी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई

उदयपुर,( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)20 जुलाई । ब्राह्मण समाज के वैश्विक एवं वृहत संगठन विप्र फाउंडेशन के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा एम. एम. शरण पब्लिक स्कूल में नीट 2025 के मेरिट होल्डर्स की मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पूर्व होने वाली काउंसलिंग में भाग लेने  वाले विप्र बालकों के लिए एक कार्यशाला शनिवार को आयोजित की गई।
सेमिनार में मेरिट आधारित प्रवेश से सम्बन्धित बिन्दुओं- फीस, मेडिकल कॉलेज आवंटन, स्टेट/सेंटर का कोटा, राजस्थान एवं अन्य राज्यों के सरकारी, सोसाइटी एवं निजी स्वामित्व वाले अच्छे मेडिकल कॉलेज आदि पर  मेडिकल विशेषज्ञ टीम द्वारा विस्तृत जानकारी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई।
         सेमिनार के मुख्य मार्गदर्शक विप्र फाउंडेशन मेडिकल-शिक्षा प्रकोष्ठ के विशेषज्ञ डॉ. तरुण व्यास एवं डॉ. विशाल शर्मा थे।
प्रकोष्ठ के शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. हनुमान सहाय शर्मा ने इस सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए नीट में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी एवं एम बी बी एस में ही चयन हो ऐसी शुभकामनायें प्रेषित की। शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच. आर. दवे के मार्गदर्शन में  आयोजित हुए इस प्रकार के विप्र फाउंडेशन के प्रथम सेमिनार में मेडिकल विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज आवंटन एवं स्ट्रीम चयन में रखी जाने वाली सावधानियाँ के विषय में जानकारी दी गई। डॉ. दवे ने उदयपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र वल्लभनगर, सलूम्बर, मावली एवं इसके अतिरिक्त अन्य जिलों सिरोही आदि से आए ब्राह्मण बालकों एवं उनके अभिभावकों का ऊपरना से स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा विप्र फाउंडेशन द्वारा विप्र विद्यार्थियों को अग्रिम पंक्ति में लाने हेतु किये जा रहे प्रयासों से परिचित कराया। विप्र फाउंडेशन के देहात जिला महासचिव प्रेम शंकर रामावत के अनुसार अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने मेडिकल शिक्षा विशेषज्ञ से प्रश्न सत्र के दौरान अपने कई संशयो का निवारण किया। अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने इस प्रकार के  विप्र विद्यार्थियों के हित में किये जाने वाले अनुठे कार्यक्रम की सराहना की तथा भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। पूर्वी देहात जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि जिला परीक्षा प्रभारी दिनेश शुक्ला ने ऐसे अद्वितीय एवं महत्वपूर्ण सेमिनार में आए सभी विप्र बंधुओ एवं विद्यार्थियों का हार्दिक आभार  व्यक्त किया।  सेमिनार में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी एवं विप्र बन्धुओं की महत्ती भूमिका रही।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?