
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ईको क्लब के सयुक्त प्रयास से “हरियालों राजस्थान अभियान”की शुरूआत ग्राम पंचायत खेरवाड़ा प्रशासक लक्ष्मी देवी अहारी के आतिथ्य एवं स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य लालशंकर पांडोर के नेतृत्व मे विध्यालय के प्रवेश द्वार पर एक पेड़ माँ के नाम लगाकर की गई। उपस्थित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को पेड़ो का हमारे जीवन में महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी मोहन लाल पटेल ईको क्लब प्रभारी विनोद कुमार जोशी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवक व विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने वृक्षारोपण कर वृक्षों के संवर्धन की शपथ ली ।







Users Today : 14