Home » उदयपुर जिला » जिले में दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा लाया लाखों लोगों के लिए खुशियां और राहत : पुष्कर तेली

जिले में दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय पखवाड़ा लाया लाखों लोगों के लिए खुशियां और राहत : पुष्कर तेली

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने किया अंत्योदय संबल शिविर का अवलोकन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत गोगुंदा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चाटिया खेड़ी में शिविर का अवलोकन कर आम जन से संवाद किया ,विभिन्न विभागों द्वारा आम जन के आवेदनों,प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणीकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने शिविर में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा शिविरों के माध्यम से उदयपुर जिले के लाखों लोगों के चेहरे पर खुशियां और राहत आई है ।
राज्य की भजन लाल सरकार ने जिस पवित्र संकल्प और उद्देश्य के साथ इन शिविरों गांव गांव आयोजित किया और लक्ष्य प्राप्ति हेतु अधिकारियों,कर्मचारियों ओर पार्टी कार्यकर्ताओं,जन प्रतिनिधियों  ने पूरे मनोयोग से काम किया उससे परिणाम सामने आए ।
जिलाध्यक्ष तेली ने कहा कि विकसित गांव से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा ।
जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि आम जन के कार्यों को अटकाने,भटकाने ओर लटकाने की संस्कृति कांग्रेस की सरकारों की रही है । लेकिन भाजपा सरकार की सर्वोच्च ओर पहली प्राथमिकता गांव का गरीब,किसान ,युवा और महिला है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शिविर स्थल पर वृक्षारोपण भी किया ।
इस अवसर पर उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला,मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी,पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा भील,मंडल उपाध्यक्ष सुरेश पालीवाल,मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, महेंद्र पालीवाल, विधायक प्रतिनिधि शिवशंकर पालीवाल,सरपंच अणसी देवी,नाना लाल पालीवाल, पदम सिंह, नरेंद्र सिंह,विकास अधिकारी,तहसीलदार,शिविर प्रभारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारीयो,जन प्रतिनिधियों एवं आम जन की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?