Home » धर्म » खैरवाड़ा में ताजिया का जुलूस जोश खरोश से निकला

खैरवाड़ा में ताजिया का जुलूस जोश खरोश से निकला

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। मुस्लिम समुदाय द्वारा शोहदा ए करबला की याद में निकलने वाला ताजिया का जुलूस कस्बे में निकाला गया जो कोतवाली से बाद नमाज ए जोहर मोचीवाड़ा, एमबीसी परिसर, निचला खेरवाड़ा और तहसील रोड होते हुए हुसैनी चौक पहुंचा।  शाम को करबला एनीकेट पर समापन हुआ। जुलूस के दौरान मातम और करबला के शहीदों की याद में नारे बुलंद करते हुए युवा चल रहे थे। समस्त मुस्लिम समुदाय के पधाधिकारी, ताजिया निर्माण कमेटी की ओर से शासन प्रशासन, व विधुत कर्मियों को जुलूस कामयाब बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया । खैरवाड़ा थानाधिकारी दलपत सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?