





मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)2 जुलाई2025! राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखंड मावली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के निर्देशन में ग्राम पंचायत खेमपुर में सम्बल शिविर आयोजित किया गया !
शिविर प्रभारी प्रवीण मीणा द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा समाधान किया गया! इस अवसर पर नरेंद्र सिंह असोलिया प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर, रोशन लाल सुथार संयोजक विधानसभा क्षेत्र, बाबूलाल गाडरी सरपंच,अनिल श्रीमाली अतिरिक्त विकास अधिकारी, जगदीश पालीवाल संयोजक, केशव छाजेड पूर्व सरपंच, दिलीप गुर्जर वार्ड पंच, गोपाल गुर्जर किशन सिंह,, बाबूलाल मेघवाल ब्लॉक उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा , शिवलाल सुथार विभिन्न विभागों के ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स व अन्य जन प्रतिनिधि गण उपस्थित थे!
पशुपालन विभाग की ओर से जारी मुख्यमंत्री पशु मंगला बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया!
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से, 6 माह के शिशु को प्रथम अन्न ग्रहण समारोह, गोद भराई समारोह, 3 वर्ष के बालक को पहली बार आंगनवाड़ी में प्रवेश करने पर अभिनंदन एवं धात्री महिलाओं को पोषाहार वितरण किया गया!
पंचायती राज विभाग की ओर से स्वामित्व के पट्टे वितरण किए गए!
चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड एवं अन्य सुविधाओं के वाउचर वितरण किए गए।








Users Today : 119