




खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान द्वारा कुचडोद में राष्ट्रीय पदाधिकारी समागम एवं मध्य प्रदेश कार्यकारिणी सभा व भारी मातृशक्ति की उपस्थिति में मुख्य अतिथि सुरेश कुमार जैन, संस्थान गौरव परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन के सानिध्य में दिव्यांग, विधवा मातृशक्ति का शॉल – उपरना – प्रत्येक को 5000 रूपए का चेक एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में 90 वर्ष से अधिक उम्र के समाजजनों का पगड़ी,उपरना,शॉल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनकी समाज को विशिष्ट सेवा सम्मान किया गया।
मध्य प्रदेश अध्यक्ष विदर्भ जैन ने सदन मे प्रस्ताव रखा कि सम्पूर्ण देश में एक परिवार परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया जावे जिसमें समाज के युवाओं की शिक्षा, वैवाहिक जानकारी जिससे समाज के बच्चे समाज में विवाह कर सकें ऐसे लाभ के लिए प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सदन हाथ खड़े कर तालीयो से स्वीकृती दी ।
राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया ने दिव्यागजन का पगड़ी उपरना,शॉल ओढ़ाकर, सम्मान पत्र एवं सहयोग राशि का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में बच्चो की शिक्षा हेतु 5000 हजार के राशि देकर अनुदान किया।
राष्ट्रीय संरक्षक शैलेश शाह इन्दौर ने परिवार परिचय पुस्तिका में मीलने वाली जानकारी के साथ बताया कि ये पुस्तिका पुरे भारत वर्ष के साथ विदेशों में रहने वाले सभी समाज जनों के पास जाऐगी।
कार्यक्रम के बाद में मध्यप्रदेश कार्यकारिणी एव राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक हुई जिंसमे कई योजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री दिलीप भोलिया ने किया।
बैठक में राजस्थान राज्य संरक्षक सुमति लाल दुदावत , मध्यपदेश संरक्षक महेंद्र जैन , राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरावत, मध्यप्रदेश कार्यध्यक्ष कोमल प्रकाश पंछी , संगठन महामंत्री महावीर दलोदा, मंत्री अनिल विशाखा इन्दौर, प्रचार प्रसार मंत्री हंसमुख गनोडिया, कोषाध्यक्ष जीवंधर हाथी, संगठन मंत्री राजेश पंचोली ऋषभदेव, राजस्थान प्रदेश महामंत्री प्रीतम अरनोद, युवा मोर्चा प्रभारी नीलेश नगरी वाला , युवा मोर्चा मंत्री उमेश जैन , मंत्री दिलीप दलावत, रमेश जुसोत , पीयूष जैन, हार्दिक जैन सहित कई पदाधिकारी अलग अलग राज्यो से सम्मिलत हुए।