

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!राष्ट्रसंत, भारत गौरव मुनि श्री 108 पुलक सागर महाराज का ढोल नगाड़े के साथ भव्य मंगल प्रवेश, आरती और महाअर्ग , पाद प्रक्षालन के साथ रंग राज भवन , ज्ञान विद्या मंदिर बांसड़ा में हुआ । इंद्र लाल फांदोत एवं तारा जैन ने श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही गांव के गणमान्य श्रद्धालुओं ने ,देवराम व्यास, बांसड़ा गांव के पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास, तौलीराम व्यास, मोहन सिंह, ललित सिंह सोनीगरा, जयप्रकाश चौबीसा , पुरन आहिर, कन्हैयालाल मेनारिया ,जयदीप चौबीसा, भगवतिलाल सुथार, पंकज चौबीस कंपाउंडर , लीला धर सोनी (पूर्व पार्षद)सहित कई लोगों ने भी दर्शन कर आनंद प्राप्त किया।
पूज्य गुरुदेव विहाररत होते हुए उदयपुर की ओर अग्रसर हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में ही आहारचर्या संपन्न की।
आहार के संतश्री ने ज्ञान विद्या मंदिर, बांसड़ा में नवसत्र के पहले दिन उपस्थित नन्हें विद्यार्थियों को विशेष आशीर्वचन दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








Users Today : 127