Home » उदयपुर जिला » लराठी में एक साथ डूबकर मरे तीन बच्चों के परिवार को दी सहायता राशि

लराठी में एक साथ डूबकर मरे तीन बच्चों के परिवार को दी सहायता राशि


खैरवाड़ा। गांव लराठी में एक साथ डुब कर काल कवलित हुए एक ही परिवार के तीन बच्चों की मृत्यु के बाद आज बारहवे की श्रद्धांजलि शोकसभा कार्यक्रम बड़े गमगीन माहौल में सम्पन्न हुई। गांव के लक्ष्मीनारायण मेघवाल ने बताया कि इस अवसर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे हर शख्स की आंखें नम थी, घर परिवार की महिलाओं का मेहमानों के आगमन पर रो रो कर बुरा हाल था । हर तरफ दुःख, उदासी का गमगीन माहौल था।  इस दुखद मौके पर गांव लराठी के कर्मचारी प्रबुद्धजनो, युवा साथियों  व खेरवाड़ा उपखण्ड के मेघवाल युवा संगठन, आदिवासी एकता परिषद के साथियों , पत्रकारो, अनेक नौकरी पेशे के गणमान्य नागरिकों से प्राप्त सहयोग राशि 61,231 मृतक बच्चों के पिता दिनेश बौडात को प्रदान की गयी।
इस मौके पर लराठी सरपंच लालुरामजी मीणा ,प्रताप सिंह बौडात , सुरतन बौडात , कान्ति लाल खराड़ी, प्रवीण परमार, हांजाराम बौडात, पुनमचंद खराड़ी, रमण लाल मीणा, कान्तिलाल असोडा, ललित कुमार बौडात, चंदुलाल बोडात व सेंकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Leave a Comment