Home » धर्म » ऋषभदेव में समवसरण मंदिर का शिलान्यास मंजू देवी भंवरा परिवार ने किया

ऋषभदेव में समवसरण मंदिर का शिलान्यास मंजू देवी भंवरा परिवार ने किया

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)! नगर स्थित श्री भट्ठारक यशकीर्ति दिगंबर जैन धर्मार्थ ट्रस्ट गुरुकुल में समवसरण मंदिर का शिलान्यास सम्पन्न हुआ । शिलान्यास कार्यक्रम के तहत प्रातः शिलान्यास कर्ता मंजू देवी कांतिलाल भंवरा परिवार को सजी हुई बग्गी में बैठाकर निवास स्थान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुकुल मंदिर परिसर पहुंची । पश्चात गुरुकुल ट्रस्ट महिला मंडल द्वारा ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण पश्चात मंजू देवी भंवरा परिवार द्वारा समवसरण मंदिर का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम के तहत 200 से अधिक परिवारों ने शिलाएं स्थापित की । शिलान्यास क्रियाएं विद्वान विश्व ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुधीर मार्तंड द्वारा सम्पन्न करवाई गई । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आचार्य एवं आर्यिकाओ द्वारा दिए गए आश्चीवर्चन का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नानालाल अहारी, कचरुलाल वोरा, पारसमल जैन, नगर सेठ राजमल कोठारी,समाज अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार गनोड़िया रहे । कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन ट्रस्ट महामंत्री सुंदरलाल भाणावत ने की । अंत में धन्यवाद ज्ञापित ट्रस्ट अध्यक्ष देवेंद्र छापिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश भाणावत एवं श्वेता दोवड़िया ने किया। समारोह में ट्रस्ट उपाध्यक्ष सुरेश कोठारी, ट्रस्टी जयप्रकाश सिसपुरिया,सुंदरलाल किकावत, जीवंधर किकावत, सुमेश वाणावत, विनोद शाह, अनंत कोठारी, पुष्पदंत भंवरा, प्रकाश भाणावत, राजेंद्र भंवरा, खैरवाड़ा व्यापार महासंघ के प्रवक्ता धरणेन्द्र जैन, श्री दिगम्बर जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, महामंत्री तरुण सिसपुरिया, मयंक किकावत, हर्षित शाह, हेमंत किकावत, नितेश किकावत, हितेश भंवरा, विराग अकोत, उर्वेश पंचोली, महिला मंडल महामंत्री मंजू भंवरा एवं  विभिन्न संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित खेरवाड़ा, उदयपुर, कुण, रामगढ़, लोहारिया, परसाद, भुधर के  समाजजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित