


मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी),16जून 2025 ! राज्य सरकार की महती योजना वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 16 जून को रमेश सीरवी पुनाडिया , उपखण्ड अधिकारी के परम सानिध्य में पंच फल वन क्षेत्र रोडी, ग्राम पंचायत वारणी में जन जागरण किसान का कार्यगोष्टी का आयोजन किया गया! इस अवसर पर नंदलाल जोशी तहसीलदार घासा , शैलेंद्र खींची विकास अधिकारी मावली, भंवरी देवी गुर्जर सरपंच, रोड़ीलाल गुर्जर पर्यावरण प्रेमी, लीना त्यागी सहायक अभियंता जल ग्रहण, जगदीश चंद्र पालीवाल कोऑर्डिनेटर, कैलाश सुथार सहायक विकास अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी का उपस्थित थे!
समारोह में वंदे गंगा जल संकल्प शपथ दिलवाई!
उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी मावली के द्वारा पीपल पूजन किया गया!
पांच फल वन क्षेत्र का अवलोकन किया गया! अंत में वृक्षारोपण किया गया! सभी के द्वारा जल की बचत करने और वृक्षारोपण करने के संकल्प के साथ समारोह समाप्त हुआ!








Users Today : 5