






मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)12 जून 2025 !राज्य सरकार की महती योजना वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 12 जून को ग्राम पंचायत फलीचड़ा में रमेश सीरवी पुनाडिया उपखंड अधिकारी के निर्देशन में प्रगतिशील किसान विचार संगोष्ठी किया गया! इस अवसर पर वंदे गंगा संयोजक विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी सुनील डांगी, नायब तहसीलदार प्रवीण मीणा, परसराम जाट इवेंट नोडल अधिकारी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगदीश चंद्र पालीवाल, सहायक विकास अधिकारी कैलाश सुथार व हरि सिंह राव वनपाल सुरेश शर्मा, छोगा लाल जाट जनप्रतिनिधि, विकास शर्मा राज्य विकास समूह एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे! अतिथियों के द्वारा औषधीय पौधा नीम का पूजन राजीविका महिला समूह के गीतों के साथ किया गया ! प्रगतिशील किसान कार्यशाला मे विभिन्न किसान समृद्धि योजना की जानकारी दी गई! जल के अपव्यय एवं बर्बादी को रोकने पर जोर दिया गया! कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया!
सभी को जल संरक्षण जल बचाओ पर शपथ दिलाई गई एवं वृक्षारोपण किया
प्रगतिशील किसानों के फार्म हाउस का अवलोकन किया गया! ग्राम पंचायत फलीचडा क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया
,
सादर प्रकाशनार्थ
रमेश सीरवी पुनाडिया(RAS)
उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, मावली








Users Today : 6