Home » उदयपुर जिला » गोगुन्दा तहसील के उमरणा गौशाला का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

गोगुन्दा तहसील के उमरणा गौशाला का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

गोगुन्दा 7 जून 2025,कांतिलाल मांडोत, गोगुन्दा उपखण्ड के सायरा ब्लॉक के उमरणा गौशाला मे जिला कलेक्टर नमित मेहता ने   वंदे जल  गंगा जल सरंक्षण जल अभियान के तहत निरीक्षण किया।उमरणा गौशाला जैन समाज के अधीनस्थ कई वर्षों से चल रही है।जैन तीर्थ  उमरणा महावीर जैन गौशाला में करीब चारसौ गाये है।नियमित चारा पानी की व्यवस्था समाज के तरफ से किया जा रहा है।गौशाला में लोग दुधारू पशु नही छोड़ते है।बीमार अवस्था मे गाय को छोड़कर जाते है।बीमार गायों की देखभाल समाज के कर्मचारी करते हैं।गायों के लिए समय समय पर घास पानी की व्यवस्था के लिए कर्मचारी रखे हुए है।जैन समाज के कार्यकारिणी सदस्य एवम जैन समाज गायों को बदहाल देखना नही चाहते है।अहिंसा परमो धर्म पर आस्था रखनेवाला जैन समाज गायों को सड़क पर रखड़ते नही देख पाता है और न ही कसाइयों के हाथों बेचने के लिए समर्थन करता है।जीवदया में लाखों रुपए गायों के संवर्धन और पोषण के लिए समाज से एकत्रित किया जाता है।आज जिला कलेक्टर नमित मेहता ने  औचक निरीक्षण किया।उमरना के कर्मचारी एवं मुनीम चंदन को साधुवाद देते हुए उनकी पीठ थपथपाई।उन्होंने कहा कि गायों की देखभाल सुचारू रूप से की जा रही है।गायों की विभिन्न व्यवस्थाओं को खुद चल कर जानकारी ली गई।इस दौरान गायों के चारे, पानी और छाया आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।चंदन सेठ ने गौशाला में पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को अवगत कराया।जिला कलेक्टर ने गौशाला में गोवंश की संख्या तथा उनके नस्ल की जानकारी ली गई। नमित मेहता ने आहार खिलाया।जिला कलेक्टर के साथ सायरा बीडीओ महिपसिंह जुगतावत एवं पशु चिकित्सा के आधीकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment