
खेरवाड़ा । स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक पंकज गुप्ता का खेरवाड़ा से कोटडा स्थानांतरण पर कस्बे के व्यापारियों एवं बैंक स्टाफ द्वारा मेवाड़ी पगड़ी बंधवाकर ,पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा दुपट्टा ओढ़ा कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर व्यापार महासंघ के संरक्षक पारस जैन, पैंट्स एंड हार्डवेयर संगठन के मंत्री सुरेश जैन, शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार यादव, अंकित पहाड़िया, जगदीश चौधरी, सुबह समधानी, कल्पना मीना ,राहुल मीणा, रमेश पटेल ,विपिन कलाल, दिलीप कलाल सहित बड़ी संख्या में कस्बे के व्यापारी एवं बैंक स्टाफ उपस्थित था। आभार प्रदीप कुमार यादव ने ज्ञापित किया ।








Users Today : 8