Home » उदयपुर जिला » बावलवाडा में निकली तिरंगा यात्रा

बावलवाडा में निकली तिरंगा यात्रा

खेरवाड़ा। विधानसभा के बावलवाडा में तिरंगा यात्रा दोपहर 2 बजे निकाली गई। भाजपा नेता व तिरंगा यात्रा संयोजक जयदीप फंडिया के अनुसार पहलगांव में हुए आतंकी हमले को लेकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत के सैनिकों ने  पाकिस्तान क्या आतंकवादी संगठन एवं उनके एयर बेस को मिट्टी में मिलाने का काम किया और करारा जवाब दिया। भारत के करारे जवाब से पाकिस्तान आखिर कार हार मानते हुए नतमस्तक हुआ। जिसको लेकर पूरे भारत वर्ष में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वही बावलवाड़ा में तिरंगा यात्रा बस स्टेंड से प्रारंभ होकर जैन बस्ती, पांचाल बस्ती, कुम्हार पाडा,डाक बंगले,राउमावि होती हुई पुनः बस स्टेंड पहुंची। जहां पर सेवा निवृत्त फौजी रमेश खोखरिया का स्वागत किया गया। खोखरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश पर संकट आने पर आज भी देश रक्षा के लिए जाने का मन है।
फौजी का भव्य स्वागत किया गया। संचालन जयदीप जैन ने किया और बताया कि 140 करोड़ देशवासी आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी एवं सेना , अर्ध सैनिक बल, आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा में लगे सभी वीर जांबाजो के साथ में कंधे से कंधा मिलाकर देश की जनता आप के साथ है, और मोदी जी से आह्वान किया  कि अब किसी भी आतंकी गुस्ताखी के लिए पाकिस्तान को  माफ नहीं किया जाए।  मंडल अध्यक्ष बाल सिंह चौहान, मंडल प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, की वर्तमान अध्यक्ष नवल सिंह सिसोदिया, मंडल महामंत्री अनिल डोडा,खुमान सिंह चौहान, महेश कलाल, कांतिलाल खोकरिया, थावर सिंह चौहान,भीखा लाल पटेल, रमेश पटेल, यशवंत पटेल, जितेंद्र पटेल, जवान सिंह गरासिया, कुरिचंद चौधरी, ईश्वर सिंह गरासिया, निरंजन लट्ठा, हितेश उर्फ पीयूष जैन, सुबोध पांचाल, जगदीश लट्ठा, मोती सिंह भांखरा, विवेकानंद पब्लिक स्कूल से प्रतिनिधि, सरस्वती पब्लिक स्कूल से प्रतिनिधि, सर्व समाज के सभी प्रतिनिधि वास सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ताओं ने एक जड़ता के साथ उत्साह पूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम संयोजक ने सबका आभार जताया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?